Count Calories in your food

अपने खाने में कैलोरी का पता लगाएं। Count Calories in your food like Count Your Money!!!

हेलो दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि हम रोज खाने वाली चीजों के बारे में कैसे पता करें कि यह हमारे शरीर को कितनी कैलोरी दे रहा है और हमारे शरीर को कितनी कैलोरी की आवश्यकता होती है (Count Calories in your food in Hindi )।

आज के टाइम में हर व्यक्ति कैलोरी को लेकर बहुत सजग हो गया है हर कोई जानना चाहता है कि वह कितनी कैलोरी ले रहा है और उसे कितनी कैलोरी की आवश्यकता है?  परंतु सही जानकारी ना होने की वजह से हमें यह काम बहुत मुश्किल लगता है, जबकि यह पता करना कि हमारे रोज के खाने में कितनी कैलरी हम प्राप्त कर रहे हैं (How to Count Calories in your food)यह बहुत ही आसान है।

कैलोरी को काउंट करते समय हम अपने दिमाग में यह सोच के चलें कि हम जैसे अपनी जेब से पैसे खर्च कर रहे हैं अगर हम ऐसा सोचेंगे तो हम आसानी से इस बात को समझ पाएंगे और याद रख पाएंगे।

एक वयस्क मनुष्य को जो सामान्य दौड़ से प्रतिदिन काम करता है उसे पुरुष है तो 2000 से ढाई हजार गैलरीज की आवश्यकता होती है जबकि एक महिला को 1800 से 2000 कैलोरी की आवश्यकता होती है। अगर हम अपने रोज के आहार को सही तरीके से लें तो हम अपने वजन को कंट्रोल में तो रख ही सकते हैं साथ ही स्वास्थ्य और स्फूर्ति भी बनाए रख सकते हैं।

How to Count Calories in your food you consumes in hindi

आइए जानते हैं कि खाने वाली चीजों में किस चीज में कितनी कैलोरीज होती हैं।

कैलोरीज के आधार पर हम आने वाली चीजों को कुछ कैटेगरी में बांट सकते हैं जैसे-

1) जीरो कैलोरी फूड- जीरो कैलोरीज फूड में पानी आता है पानी को हम जितना चाहे उतना इससे हमारे शरीर को लगभग 0 कैलोरी प्राप्त होती हैं। इसलिए पानी को जीरो कैलोरी फूड कहा जाता है पानी हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है इसलिए हमें भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए इससे शरीर के सभी अंग सही से काम तो करते ही हैं साथ ही हमारे शरीर को कैलोरी भी नहीं मिलती है यानी यह मोटापा कम करने के लिए बहुत अच्छा स्रोत है।

2) 20 कैलोरी फूड- 20 कैलोरीज फूड में सभी प्रकार के सलाद और फल आ जाते हैं। यानी अगर हम सलाद और फलों की 100 ग्राम मात्रा को खाते हैं तो हमारे शरीर में 20 कैलोरीज जाती है जैसे खीरा, ककड़ी, प्याज, टमाटर,  नींबू, सेब,  संतरा, मौसमी, अमरूद, नाशपाती आदि जितने भी सलाद वाले सब्जी तथा फल है वह हमें सौ ग्राम गाने पर पेश कैलरी देते हैं।

आम और केला यह ज्यादा कैलरीज वाले फल है अतः इन्हें हम 20 कैलोरीज फूड में नहीं रख सकते। 20 कैलोरीज फूड में फलों के जूस और सूप भी आ जाते हैं यानी अगर हम 100 ग्राम फल का जूस पिए या फिर 100 ग्राम सूप पिए तो हम अपने शरीर को 20 कैलोरीज दे रहे होते हैं।

3) 50 कैलोरी फूड- 50 कैलोरीज फूड में सभी प्रकार की सब्जियां आते हैं और साथ ही केला और आम की 50 कैलोरीज फूड में ही आते हैं। यानी अगर हम 100 ग्राम सब्जी या फिर 100 ग्राम अकेला है या आम को खाते हैं तो हम अपने शरीर को 50 कैलोरीज दे रहे होते हैं। सब्जी में आलू 50 कैलोरीज में नहीं आता क्योंकि यह हमारे शरीर को ज्यादा ऊर्जा प्रदान करता है।

4) 100 कैलोरी फूड- 100 कैलोरीज फूड में सभी तरह के अनाज और दालें आ जाती हैं साथ ही आलू भी 100 कैलोरीज फूड में ही आता है यानी अगर हम 100 ग्राम दाल या 100 ग्राम चावल खाते हैं तो हमारे शरीर में 100 कैलोरीज ही जाती हैं। रोटी का समझे तो अगर हम एक रोटी खाते हैं तो हमारे शरीर में 100 कैलोरी ऊर्जा जाती है एक रोटी दो ब्रेड के बराबर होती है यानी दो ब्रेड खाने पर भी सो कैलोरीज ऊर्जा प्राप्त होती है। और अगर हम चार बिस्किट खा ले तो तब भी हम सॉन्ग कैलोरी ऊर्जा प्राप्त कर पाते हैं।

5) 500 कैलोरी फूड- 500 कैलोरीज फूड में सभी तरह की मिठाइयां या फिर फ्राइडे चीजें आती हैं। जंक फूड और बाजार से मिलने वाली तली हुई चीजें 500 कैलोरीज फूड में आती है। यानी 100 ग्राम जंक फूड या फिर एक गुलाब जामुन खाने पर हमारे शरीर को 500 कैलोरीज प्राप्त होती है। इन्हें हाई कैलोरीज फूड कहा जाता है जोकि वजन को तेजी से बढ़ाते हैं इसलिए डॉक्टर इन्हें खाने को मना करते हैं अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो। ड्राई फ्रूट्स भ 500 कैलोरीज फूड में ही आते हैं यह हाई कैलोरीज फूड होते हैं।

6) 1000 कैलोरी फूड- 1000 कैलोरीज फूड में सभी तरह के तेल और घी आ जाते हैं यह बहुत ही हाई कैलोरीज फूड होते हैं इनके 100 ग्राम के सेवन से 1000 कैलोरीज शरीर को प्राप्त होती है। यह शरीर में फैट को तो बढ़ाते ही हैं साथ ही अन्य तरह की समस्या भी उत्पन्न करते हैं जैसे ह्रदय की समस्या आदि। अतः हमें इन्हें कम से कम मात्रा में ग्रहण करना चाहिए कोशिश करें कि जीरो खाना खाए।

मुझे विश्वास है कि इस पोस्ट से आप अच्छे से समझ गए होंगे कि हमें क्या चीज कितनी खाने पर कितनी कैलोरी (Count Calories in your food)शरीर को मिल पाती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो कोशिश करें कि जो जीरो कैलोरी फूड या फिर 20 और 50 कैलोरीज फूड है उन्हें ज्यादा मात्रा में खाएं तथा हाई कैलोरीज फूड को कम मात्रा में ग्रहण करें।

इसीलिए डॉक्टर वजन कम करने के लिए भरपूर मात्रा में सलाद और फल खाने की सलाह देते हैं। ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें जैसे जूस और सूट इन में आवश्यक मात्रा में कैलोरी तो शरीर में जाती है साथ ही यह स्फूर्ति भी बनाए रखते हैं। धन्यवाद

अस्वीकरण: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की ‘healthime.in’ पुष्टि नहीं करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *